शुजालपुर: बाग पुलिस ने CHO के तबादले का झांसा देकर 3.70 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी महेंद्र को किया गिरफ्तार
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) का मनचाही जगह तबादला कराने का झांसा देकर 3.70 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी महेंद्र को बाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अनूपपुर निवासी आरोपी को शुजालपुर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे 5 दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में ठगी की रकम बरामद करने के साथ दूसरे जिलों में दर्ज मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। बाग ब्लॉक के ग्राम जामला में