धरहरा: धरहरा स्टेशन के आउटर पर पटरी में दरार, 30 मिनट तक थमी ट्रेनों की रफ्तार
जमालपुर-किऊल रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल और मानगढ़ समपार फाटक के बीच शनिवार की सुबह रेल पटरी में अचानक दरार आ जाने से अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन करीब 30 मिनट तक प्रभावित रहा। समय रहते रेलकर्मियों की नजर पड़ने से बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन प्रबंधक ललित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे पैनल में रेड अलर्ट बटन जलने के बाद स्टेशन