सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कैसे हो बिहार का विकास हुआ मंथन
सेंटर फॉर सोशल एण्ड इकॉनोमिक पॉलिसी (CSEP) टीम ने 40 से अधिक विभागों के साथ किया समन्वयन बैठक
मुजफ्फरपुर
बिहार में सरकार की विभिन्न योजनाओं के समन्वयन से कैसे बिहार का विकास हो और एक सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त समाज बने. इसके लिए मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न विभागों के साथ सेंटर फॉर सोशल एण्ड इकॉनोमिक पॉलिसी की तीन सदस्यों की टीम ने जिला सभागार में बैठक किया गया. टीम का नेतृत्व कर रही मधु खेतान ने सभी विभागों के समन्वयन से किस तरह से जमीनी स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है इस पर परिचर्चा की. बैठक के दौरान डीआरडीए डायरेक्टर अभिजीत चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, मनरेगा डीपीओ, जिला नजारत पदाधिकारी, एडीएम, ओएसडी सहित सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक का संचालन जीविका डीपीएम अनीशा ने किया. सरकार की सभी योजनाओं में किस तरह से जीविका की भूमिका बढ़ रही है और आखिर क्यों सभी योजनाओं में जीविका को प्राथमिकता के साथ जोड़ा जा रहा है इसको लेकर के सभी विभागों के साथ वार्ता की गईं. सदर अस्पताल में दीदी की रसोई, अनुसूचित जाति विद्यालयों में दीदी की रसोई, साफ-सफाई और मनरेगा के साथ ही स्वच्छ बिहार अभियान में जीविका दीदियों की भूमिका पर सभी ने अपना पक्ष रखा. इससे पहले टीम के सदस्यों ने जीविका जिला कार्यालय में जीविका के विषयगत प्रबंधकों के साथ वार्ता कर जीविका की प्रगति और समन्वयन कार्यक्रमों पर चर्चा की. इसके साथ ही संगम संकुल स्तरीय संघ मुशहरी में करीब 50 दीदियों के साथ टीम के लोगों ने वार्ता कर उनके जीवन में जीविका और सरकार की योजनाओं के द्वारा किस तरह से बदलाव आया है इसकी जमीनी हकीकत भी जानी. इस दौरान आगा खान फाउंडेशन की टीम से जुड़ी दीदियों ने बकरी पालन का अनुभव साझा किया. टीम का नेतृत्व कर रही मधु खेतान ने बताया कि सभी विभागों के समन्वयन से सरकार की योजनाएं कितनी कारगर हुई इसको लेकर के एक मंथन किया जा रहा है ताकि भविष्य की योजनाओं क़ो लेकर रुपरेखा तैयार किया जा सके. इस दौरान संचार प्रबंधक राजीव रंजन, अभिषेक कुमार,मशरूर अहमद, बीपीएम गोपाल कुमार झा, आगा खान फाउंडेशन से खुशबू कुमारी, नवनीत कुमार, प्रसून कुमार, डॉ सरोज, रितेश कुमार, नूरी जमाल,रितिका जेना, शोभा साव, सोमनाथ कुमार सहित कई दीदियाँ और जीविकाकर्मी उपस्थिति रहें.
#Muzaffarpur #BiharDevelopment #GovernmentSchemes #Development #SocialDevelopment #EconomicDevelopment
1 views | Muzaffarpur, Bihar | Sep 1, 2026