बिंदकी: बिंदकी में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने पटाखा मार्केट का किया निरीक्षण, एसपी अभिमन्यु मांगलिक भी रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के महरहा रोड बाईपास चौराहे के निकट पल्लवी गेस्ट हाउस के सामने दीपावली के त्यौहार में स्थापित किए गए पटाखा मार्केट का शनिवार को दिन में करीब ढाई बजे जिलाधिकारी फतेहपुर निधि गुप्ता वत्स तथा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। आग बुझाने के लिए की गई व्यवस्था को भी देखा।