शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने बुधवार को जनपद का सघन दौरा कर विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांट, मदनापुर, कटरा, तिलहर और निगोही क्षेत्र की गौशालाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।