सैदपुर: सैदपुर नगर स्थित हनुमान मंदिर के निकट से मांस-मछली की अवैध दुकानों को स्थायी तौर पर हटाने के लिए एसडीएम से मिले लोग
सैदपुर नगर के बैजू नगर क्षेत्र में हनुमान मंदिर एवं शीतला माता मंदिर क्षेत्र के निकट संचालित मांस-मछली की अवैध दुकानों को स्थाई रूप से हटाने की माँग को लेकर सभासद सहित स्थानीय लोगों ने शनिवार को उप-जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक में धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता व श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की माँग की।