आज दिनांक 21/08/2026 को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड स्तरीय प्राथमिक सब्जी सहकारी समिति के अध्यक्ष के साथ विभिन्न योजना/संस्थान अन्तर्गत सब्जी उपलब्ध कराने के संदर्भ में प्राथमिक सब्जी सहकारी समिति को प्राथमिकता प्रदान करने हेतु बैठक आयोजित की गई।*
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी,कटिहार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका,कटिहार, जिला कल्याण पदाधिकारी, कटिहार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पी एम पोषण योजना,कटिहार उपस्थित रहें।
बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पी एम पोषण योजना,कटिहार को निर्देशित किया गया कि पी एम पोषण योजना से आच्छादित जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाए कि मध्याह्न भोजन के लिए सब्जी की उपलब्धता कराने में प्राथमिक सब्जी सहकारी समिति को प्राथमिकता दी जाए।
जिला पदाधिकारी के द्वारा ,जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, कटिहार को निर्देशित किया गया कि दीदी की रसोई के लिए सब्जी की उपलब्धता कराने में प्राथमिक सब्जी सहकारी समिति को प्राथमिकता दी जाए। इसी तरह का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को उनके विभाग से संबंधित संस्थानों के लिए दिया गया।जिला सहकारिता पदाधिकारी को सभी संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Co-operative Department, Govt. of Bihar #Katihar
1 views | Katihar, Bihar | Aug 21, 2026