जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक में शारदीय (खरीफ) फसल, किसान रजिस्ट्री, उर्वरक उपलब्धता एवं विभागीय योजनाओं की हुई समीक्षा
कटिहार, 21 अगस्त 2026 शुक्रवार।
जिला पदाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में बताया गया कि शारदीय (खरीफ) वर्ष 2026 में विभिन्न फसलों के लिए कुल 1,00,979.94 हेक्टेयर आच्छादन लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध मुख्य रूप से धान फसल में 92,138.44 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुआई की जा चुकी है, जो लगभग 99 प्रतिशत है।
*प्रतिकूल मौसम में आकस्मिक फसल योजना पर जोर*
अत्यधिक वर्षापात/बाढ़ तथा अनावृष्टि के बीच लंबे अंतराल की स्थिति को देखते हुए आकस्मिक फसल योजना तैयार की गई है। ।
*उर्वरक की उपलब्धता एवं उचित मूल्य पर बिक्री की निगरानी*
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि खरीफ मौसम में कटिहार जिले में पर्याप्त मात्रा में सभी प्रकार के उर्वरक उपलब्ध है। किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
*किसान रजिस्ट्री में कटिहार की उल्लेखनीय उपलब्धि*
किसान रजिस्ट्री को लेकर बताया गया कि जिला पदाधिकारी, कटिहार के निर्देशानुसार 20 से 25 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाकर सभी पंचायतों में किसान रजिस्ट्री का कार्य कराया जा रहा है। 20 अगस्त 2026 तक कुल 2,24,308 किसानों की किसान रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है, जिसके आधार पर कटिहार जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है।
*बिहार कृषि ऐप से किसानों को योजनाओं की सीधी जानकारी*
बैठक में बताया गया कि कृषि विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार कृषि ऐप का निर्माण किया गया है। कटिहार जिले में अब तक 55,534 कृषकों का निबंधन बिहार कृषि ऐप के माध्यम से किया जा चुका है।
*अन्य विभागों की योजनाओं की भी हुई समीक्षा*
जिला कृषि टास्क फोर्स से संबंधित पशुपालन, मत्स्य, गव्य, सिंचाई प्रमंडल एवं लघु सिंचाई प्रमंडल सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों द्वारा भी वर्ष 2026 में संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी, कटिहार द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ससमय एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आगामी बैठक में योजनाओं की प्रगति का अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थिति रहें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar #katihar @topfans