लखीसराय: लखीसराय में सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य अभियान को लेकर जागरूकता यूनिट की बैठक हुई
सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखीसराय के प्रकोष्ठ में जागरूकता यूनिट की बैठक हुई. अपराह्न 3:35 बजे प्रेस ब्रीफ में इसे लेकर जानकारी दी गई. प्राइवेट एवं सरकारी विद्यालयों एवं संस्थानों में अभियान को लेकर व्यापक प्रचार एवं जागरूकता संबंधी व्यापक रणनीति बनी. प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया.