मंडला: गोंडी पब्लिक ट्रस्ट भवन परिसर में 'दो मिनट राष्ट्र के नाम' कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश
Mandla, Mandla | May 1, 2026 हम फाउंडेशन भारत जिला शाखा मंडला के तत्वावधान में प्रतिमाह आयोजित होने वाला दो मिनट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम माहिष्मति घाट स्थित गोंडी पब्लिक ट्रस्ट भवन परिसर में प्रात: 9 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में राम कुमार पाठक ने आयोजन के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला।