अरवल: गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर समाहरणालय परिसर से निकली कलश यात्रा
Arwal, Arwal | Aug 21, 2026 गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर समाहरणालय परिसर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की मौजूदगी में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के माध्यम से गुरु संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तकपहुंचाने का आह्वान किया गया।