कौंच: पचीपुरा खुर्द गांव में केयरटेकर महिला ने 17 माह से मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से की शिकायत
Konch, Jalaun | Sep 8, 2026 कोंच क्षेत्र के पचीपुरा खुर्द निवासिनी सरस्वती देवी ने ग्राम प्रधान व सचिव पर शौचालय के केयरटेकर पद पर कार्य करने से रोकने और 17 माह से मानदेय न देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शौचालय में पानी व बिजली की व्यवस्था भी बाधित की गई है तथा शिकायत करने पर धमकाया जाता है। सरस्वती देवी ने मंगलवार दोपहर 2:30 बजे एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।