जगदलपुर: जगदलपुर विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बजट को बताया श्रेष्ठ और बहुआयामी, किया आभार व्यक्त
सोमवार शाम 4 बजे जगदलपुर विधायक और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने बजट का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख 62 हजार 100 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक है।