करनैलगंज: करनैलगंज में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- अखिलेश का बयान गोलमोल, नकली घी की सूचना देने के बाद भी छापा पहले ही लीक
बुधवार 3 बजे करनैलगंज में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव के सूबे को सांडमुक्त बताने वाले बयान पर कहा कि सपा मुखिया हमेशा गोलमोल बातें करते हैं। खाद्य विभाग की छापेमारी पर उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध दूध का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही बताया कि उन्होंने नकली घी की सूचना दी थी, लेकिन छापे से पहले ही जानकारी लीक कर दी गई।