करनैलगंज: कूरी बरगदी में राजकीय इंटर कॉलेज का शिलान्यास पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया
बुधवार 1 बजे कूरी बरगदी गांव मे राजकीय इंटर कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व MP बृजभूषण शरण सिंह एवं कुंवर शारदेन मोहन सिंह ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम मे ग्रामीणो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र मे शिक्षा के विकास को लेकर खुशी जताई। अधिकारियो ने जल्द निर्माण पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।