करनैलगंज: पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली करनैलगंज परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र और मिशन शक्ति केन्द्र का किया लोकार्पण
SP विनीत जायसवाल ने मंगलवार 2 बजे कोतवाली करनैलगंज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र और मिशन शक्ति केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। केन्द्र में महिलाओं और परिवारों को सामाजिक, कानूनी और मानसिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित निवारण और गोपनीयता सुनिश्चित की जाए।