करनैलगंज: बसाहिया गांव में तार से लटकता मिला बंदर का शव, ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
करनैलगंज के बसाहिया गांव में रविवार देर रात 11 बजे एक बंदर का शव तार से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। बंदर की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वे कोतवाली पहुंचकर जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सोमवार सुबह 9 बजे SHO ने बताया शव को ससम्मान दाहसंस्कार कराया गया है, जांच की जा रही है।