करनैलगंज: करनैलगंज में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर भव्य पथ संचालन, विधायक भी रहे मौजूद
करनैलगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सोमवार 6 बजे को भव्य पथ संचलन आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह मुख्य अतिथि रहे। PWD डाक बंगला से शुरू हुआ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस डाक बंगला परिसर में संपन्न हुआ। नगरवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। विधायक ने संघ के अनुशासन व संस्कृति संरक्षण की भूमिका की सराहना की।