करनैलगंज: एक साल बाद करनैलगंज का जन औषधि केंद्र फिर खुला, विधायक अजय सिंह ने किया शुभारंभ
करनैलगंज सीएचसी परिसर में एक साल से बंद जन औषधि केंद्र मंगलवार 2 बजे से पुनः शुरू हो गया। विधायक अजय सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान है, जहां बाजार से 90% तक सस्ती व जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध हैं। इससे आम जनता को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने केंद्र शुरू होने पर खुशी जताई।