लखीसराय: सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के राहटपुर गांव में करंट लगने से युवक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राहटपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार की पूर्वाह्न 10:15 बजे सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक की पहचान राहटपुर गांव निवासी रमेश सिंह के पुत्र आलोक कुमार उर्फ भोले के रूप में की गई है।