पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़ स्थित जिला सूचना कार्यालय में दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उनकी 28 वर्षों से अधिक जनता सेवा और सूचना विभाग में योगदान को याद करते हुए पत्रकारों और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।