⬇️पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को NMC की मंजूरी, इस सत्र में 50 सीटों पर प्रवेश⬇️
पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने कॉलेज को इस सत्र में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की मंजूरी दे दी है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने इसकी पुष्टि की है। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।
पिछले एक साल में राज्य सरकार ने कॉलेज शुरू करने के लिए NMC से तीन बार अनुरोध किया था। शुरुआती दो निरीक्षणों में कमियां मिलने के बाद तीसरी बार कॉलेज को मंजूरी मिली है। सरकार अब इसी सत्र में सीटों की संख्या 100 करने के प्रयास में जुटी है। मंजूरी के साथ पिथौरागढ़ राज्य का छठा सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।