पिथौरागढ़ में महीनों से बंद सेरा–सिर्तोला मार्ग, ग्रामीणों को खाद्यान्न और आवाजाही में दिक्कत
पिथौरागढ़ के बंगापानी क्षेत्र में सेरा-शिर्तोला मोटर मार्ग लगभग एक महीने से टूट जाने की वजह से बंद है। इससे ग्रामीणों को खाद्यान्न सामग्री और आवश्यक वस्तुएं गांव तक नहीं मिल पा रही। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।