पोड़ैयाहाट: नेशनल हाईवे 133 पर सुग्गाबथान में बना टॉल प्लाजा हो सकता है जल्द शुरू, समाहरणालय गोड्डा में बैठक के बाद बढ़ी उम्मीदें
नेशनल हाईवे 133 पर सुगाबथान में बना टोल प्लाजा जल्द शुरू होने की उम्मीदें बढ़ गई है।समाहरणालय गोड्डा में बैठक के बाद इसमें तेजी आ गई है। गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने एसपी मुकेश कुमार की मौजूदगी में NHAI,DBL और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की एक बैठक इस बाबत की है। उपायुक्त ने एक सप्ताह के अंदर सभी पक्षों को आवश्यक कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं।