बांदा: अवैध संबंधों के शक में दोस्त की ह*त्या, दो आरोपी गिरफ्तार
बांदा। थाना मटौंध पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने ह*त्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने ही साथी की डंडे से पीट-पीटकर ह*त्या कर दी थी।
घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने जांच और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर ह*त्या में प्रयुक्त आलाक*त्ल डंडा भी बरामद कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने वीडियो बाइट में बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले का सफल अनावरण करते हुए ह*त्या के पीछे अवैध संबंधों को लेकर उत्पन्न विवाद को मुख्य कारण बताया है।
#BandaPolice #BandaNews #UPPolice #CrimeNews #Mataundh #Banda
Banda, Banda | Aug 5, 2026