सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में कुएं का पानी निकलने की नली को बंद किया गया, विरोध पर गाली-गुप्ता का आरोप
मऊआइमा थाना क्षेत्र के शहबाजपुर निवासिनी नीलम देवी पत्नी महेश चंद्र के घर के बगल से पूर्वजों के जमाने से कुएं का पानी निकलने के लिए नाली बनाई गई थी। आरोप है कि उसी नाली को गांव के कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से जोत कर खत्म कर दिए। विरोध करने पर गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। यह घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है।