गिरिडीह: MMDR विधेयक पर राज्यसभा सांसद ने बोड़ो स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार पर साधा जमकर निशाना
MMDR बिल को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने शनिवार को 12 बजे अपने बोड़ो स्थित आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विधेयक के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह बिल झारखंडियों के हित के खिलाफ है और इसे हर हाल में वापस लेना होगा।।