*संकल्प संध्या : सपनों को नई उड़ान, शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य की ओर!*
ये रौशनी है *‘संकल्प संध्या’* की - शिक्षा विभाग, खगड़िया की वो पहल, जहाँ बच्चे निःशुल्क पढ़कर अपने सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं।
उप विकास आयुक्त, खगड़िया *श्रीमती श्रेया श्री* के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय, मथुरापुर में प्रारंभ हुए संकल्प संध्या पहल का निरीक्षण किया गया । जब इन बच्चों के बीच पहुंचीं उप विकास आयुक्त , तो क्लासरूम सिर्फ क्लासरूम नहीं रहा, एक परिवार बन गया।
उन्होंने बच्चों से दिल से बात की...
- पढ़ाई कैसी चल रही है? कौन सा विषय सबसे कठिन लगता है? बड़े होकर क्या बनना है?
बच्चों की आँखों में सपने थे और चेहरे पर मुस्कान। वहाँ उपस्थित हर बच्चे का हौसला बढ़ाया और कहा - “नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उन्हें सफल बनाएगा।
साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षण व्यवस्था और सभी सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि *अब ये ‘संकल्प संध्या’ सिर्फ मथुरापुर तक नहीं रुकेगी, जिले के अन्य उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी शुरू होगी।*
ताकि कोई भी बच्चा पीछे न रह जाए,
*क्योंकि संकल्प हमारा है, और उज्ज्वल भविष्य हर बच्चे का!* 📚
आप भी इस पहल के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट में जरूर बताएं।
#SankalpSandhya #Khagaria #DistrictAdministrationKhagaria #EducationForAll #SapnoKiUdaan BiharEducation
Khagaria, Bihar | Nov 19, 2026