🌟 संकल्प संध्या : अब संध्या भी बनेगी सपनों को साकार करने का माध्यम!
आज खगड़िया के *उच्च माध्यमिक विद्यालय, मथुरापुर* में शिक्षा विभाग की अभिनव पहल *‘संकल्प संध्या’* की शुरुआत हुई।
अब कक्षा *9वीं से 12वीं* के विद्यार्थियों को मिलेंगी *निःशुल्क संध्याकालीन कक्षाएं* - ताकि कोई भी बच्चा सिर्फ मार्गदर्शन की कमी से पीछे न रह जाए।
शुभारंभ किया माननीय विधायक, खगड़िया सदर *श्री बबलू मंडल* ने। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी *श्री अमरेंद्र कुमार गोंड*, जनप्रतिनिधि *श्री अशोक सिंह* और प्रधानाध्यापिका *श्रीमती अनुराधा कुमारी* सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बच्चों के चेहरों पर उत्साह ही बता रहा था - ये पहल सच में काम आएगी।
*संकल्प संध्या — अतिरिक्त समय, बेहतर शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य!*
#SankalpSandhya #Khagaria #DistrictAdministrationKhagaria #EducationForAll #EveningSchool QualityEducation BiharEducation
28 views | Khagaria, Bihar | Nov 18, 2026