कुल्लू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक और सुंदर सिंह ठाकुर के इस्तीफे की चर्चाओं को लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुल्लू के स्थानीय कार्यकर्ताओं की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले 15 वर्षों से कार्यकर्ताओं ने कुल्लू में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती से पैर जमाने नहीं दिए और हर चुनाव में संगठन के लिए मेहनत की है।
सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि बंद कमरे में कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी बात रखना कोई गलत बात नहीं है। उनकी समस्याओं और सुझावों को मिल-बैठकर सुनना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बंद कमरे की चर्चाओं को मीडिया के माध्यम से अलग अर्थ देना उचित नहीं है।
उन्होंने कुल्लू नगर परिषद में जीत, पंचायत समिति में संगठन की भूमिका और आपदा के बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि कुल्लू के कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
#KulluNews #Kullu #HimachalNews
Kullu, Kullu | Nov 17, 2026