Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
nehacool604
आरा में शादी विवाह में जाम में फंसे बराती और शरारती, जाम के शिकार पुलिस प्रशासन भी हुआ
Arrah, Bhojpur
| Nov 25, 2026
MORE NEWS
आरा में डेयरी पर दूध माप रहे बुजुर्ग को मारी गोली, जांघ में लगी; बाप-बेटे पर गोली मारने का आरोप, बीरमपुर कृतपुरा में पूर्व विवाद को लेकर फायरिंग, जख्मी रमेश चौधरी आरा सदर अस्पताल में भर्ती; एसडीपीओ बोले- डेरी विवाद में हुई घटना
Arrah, Bhojpur | Nov 25, 2026
व्यवसायी महासंघ बिहार की भोजपुर जिला परिषद की बैठक आरा परिसदन में आयोजित की गई! जिलाव्यापी सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय,25 नवंबर से 25 दिसंबर तक जिले के सभी चट्टी बाजारों में चलेगा अभियान! *छोटे-बड़े एवं फुटपाथी दुकानदारों को संगठित कर मजबूत व्यवसायी संगठन बनाने पर जोर-सांसद कॉ.सुदामा प्रसाद!
Arrah, Bhojpur | Nov 25, 2026
आरा में हृदय रोगियों को बड़ी सौगात: नाला मोड़ स्थित 'आदृति हॉस्पिटल' का हुआ शुभारंभ, कल से शुरू होगी OPD सेवा हार्ट अटैक के मरीजों को अब नहीं भागना पड़ेगा पटना, आरा के एम.पी. बाग में खुला अत्याधुनिक 'आदृति हॉस्पिटल' आरा (भोजपुर): आरा सहित पूरे शाहाबाद क्षेत्र के हृदय रोगियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। शहर के एम.पी. बाग, नाला मोड़ स्थित आराध्या कॉम्प्लेक्स में 'आदृति हॉस्पिटल' (A Heart and Multi Speciality Unit) का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। अस्पताल में कल (गुरुवार) से नियमित ओपीडी (OPD) सेवा शुरू हो जाएगी।
Arrah, Bhojpur | Nov 25, 2026
आयुक्त, पटना प्रमंडल एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सदर आरा का किया संयुक्त निरीक्षण अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण एवं जनहित से जुड़े कार्यों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर दिया बल आरा, भोजपुर। आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री राजेश कुमार एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेष कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सदर आरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण तथा विभिन्न कार्यों के निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में आयुक्त महोदय ने कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने सहयोग पोर्टल से संबंधित पंजी को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने तथा प्राप्त मामलों में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालय परिसर की व्यवस्था एवं दैनिक प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। आयुक्त ने कार्यालय प्रबंधन में निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कार्यों को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादित करने पर बल दिया। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालय की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार लाने तथा आम जनता से जुड़े कार्यों का तत्परता के साथ निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने एवं कार्यों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, निदेशक, एन०ई०पी०, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर आरा, अंचलाधिकारी, सदर आरा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Arrah, Bhojpur | Nov 25, 2026
आयुक्त, पटना प्रमंडल एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सदर आरा का किया संयुक्त निरीक्षण अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण एवं जनहित से जुड़े कार्यों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर दिया बल आरा, भोजपुर। आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री राजेश कुमार एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेष कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सदर आरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण तथा विभिन्न कार्यों के निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में आयुक्त महोदय ने कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने सहयोग पोर्टल से संबंधित पंजी को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने तथा प्राप्त मामलों में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालय परिसर की व्यवस्था एवं दैनिक प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। आयुक्त ने कार्यालय प्रबंधन में निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कार्यों को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादित करने पर बल दिया। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालय की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार लाने तथा आम जनता से जुड़े कार्यों का तत्परता के साथ निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने एवं कार्यों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, निदेशक, एन०ई०पी०, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर आरा, अंचलाधिकारी, सदर आरा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 25, 2026
जिला नियोजनालय, भोजपुर, आरा के तत्वाधान में दिनांक: 25.11.2026 को जिला नियोजनालय, भोजपुर, आरा द्वारा कृषि भवन, परिसर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला का औपचारिक उद्घाटन श्री बलदेव चौधरी, अपर समाहर्ता (जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी) भोजपुर, श्री अविनाश कुमार, प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आरा, सहायक प्रबंधक, डी०आर०सी०सी०, भोजपुर, श्री प्रणव प्रतीक, जिला नियोजन पदाधिकारी, भोजपुर, श्री कृष्ण किशोर, जिला कौशल प्रबंधक एवं श्री कृष्णा कुमार यादव, जिला कौशल प्रबंधक, भोजपुर के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। मेला में कुल 21 निजी क्षेत्र की कम्पनीयों द्वारा स्टॉल लगाया गया एवं नियोक्ताओं द्वारा कुल 500 से अधिक रिक्तियाँ दशार्थी गयी थी। जिसमें कुल 1500 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त किया गया एवं कुल-435 अभ्यर्थियों का प्रथम स्तर पर चयन किया गया। इसके अलावे व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु 07 स्टॉल लगाये थे। जिसमें कुल-471 अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन किया दिया गया। उद्घाटन के दौरान श्री बलदेव चौधरी, अपर समाहर्ता (जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी) भोजपुर, ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवक युवतियों हेतु युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के द्वारा भोजपुर जिले में एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन किया गया है। उन्होंने मेले में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों से अपील की मेले में शामिल होकर नियोजन मेले का संपूर्ण लाभ उठायें। उन्होने कहा कि नौकरी की शुरुआत में कार्य कुशलता एवं प्रशिक्षण पर युवा विशेष ध्यान दे। यदि पारिवारीक स्थिति प्रतिकुल ना हो तो बिहार से बाहर अन्य राज्यों में रोजगार के अवसर का लाभ उठाये। उन्होने युवाओं से अपील की उपनी इच्छाओं एवं कैरियर विकल्पों को सिमित न रखे। इस अवसर पर कुल-36 युवाओं को प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क स्टडी किट प्रदान किया गया एवं कुल 15 स्वरोजगार में सहायता प्रदान करने हेतु निःशुल्क टूल किट प्रदान किया गया। इस योजना हेतु आवेदक बिहार रोजगार सेतु (detjob.bihar.gov.in) के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला नियोजनाय, भोजपुर (06182-353121) में संपर्क कर सकते है। इस मेले का पुनः आयोजन 26.12. 2026 को होगा। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 25, 2026
आज दिनांक 25.11.2026 को श्री राजेश कुमार , प्रेक्षक निर्वाचक सूची- सह - आयुक्त पटना प्रमंडल पटना की अध्यक्षता में अहर्ता तिथि 1.1.2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के संदर्भ में भोजपुर जिला अंतर्गत सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव के साथ समाहरणालय भोजपुर, आरा के सभागार में बैठक की गई। उक्त बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में आयुक्त महोदय द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भोजपुर जिला को निम्न निदेश दिये गये:- 1.निर्वाचक सूची अंतर्गत सभी छुटे हुए एवं अहर्ता प्राप्त नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतू निर्देशित किया गया । विशेषकर युवा, महिला एवं कमजोर वर्ग के अहर्ता प्राप्त नागरिकों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतू निर्देशित किया गया। 2.निर्वाचक सूची अंतर्गत लिंगानुपात में अपेक्षित वृद्धि करने हेतू सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निदेशित किया गया । 3.दावा/आपत्ति अवधि में सभी पात्र नागरिकों का पंजीकरण, मृत, दोहरी प्रविष्टि एवं स्थाई रूप से स्थानांतरित निर्वाचकों का बीएलओ द्वारा भौतिक सत्यापन कराकर नियमानुसार विलोपन एवं निर्वाचकों का प्रविष्टि में सुधार हेतू कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। 4 .जिला अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों सभी कॉलेज एवं 10+2 विद्यालयों में अभियान चलाकर युवा मतदाताओं का नाम पंजीकरण करने हेतु निदेशित किया गया। 5.विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का स्वीप गतिविधि अंतर्गत व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निदेशित किया गया। स्वीप गतिविधि में जिला आइकॉन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतू निर्देशित किया गया। 6 . ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने हेतु वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं आयोग के वेबसाइट वोटर सर्विस पोर्टल के बारे में आम नागरिकों के बीच प्रचार प्रसार करने हेतु निदेशित किया गया। 7 . दावा/आपत्ति अवधि में प्राप्त आवेदनों को बीएलओ ऐप के माध्यम से ससमय डिजिटाइजेशन एवं समय सीमा के अंदर निष्पादन करने हेतु सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निदेशित किया गया। 8. आयुक्त महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित बीएलओ से दावा/आपत्ति के बारे में पूछताछ की गई। तथा निदेश दिया गया कि अपने मतदान केंद्र
Bhojpur, Bihar | Nov 25, 2026
कश्मीरी उलेन मेला सिंडिकेट पर देखिए LIVE...
Arrah, Bhojpur | Nov 25, 2026