आरा में हृदय रोगियों को बड़ी सौगात: नाला मोड़ स्थित 'आदृति हॉस्पिटल' का हुआ शुभारंभ, कल से शुरू होगी OPD सेवा
हार्ट अटैक के मरीजों को अब नहीं भागना पड़ेगा पटना, आरा के एम.पी. बाग में खुला अत्याधुनिक 'आदृति हॉस्पिटल'
आरा (भोजपुर): आरा सहित पूरे शाहाबाद क्षेत्र के हृदय रोगियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। शहर के एम.पी. बाग, नाला मोड़ स्थित आराध्या कॉम्प्लेक्स में 'आदृति हॉस्पिटल' (A Heart and Multi Speciality Unit) का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। अस्पताल में कल (गुरुवार) से नियमित ओपीडी (OPD) सेवा शुरू हो जाएगी।
Arrah, Bhojpur | Nov 25, 2026