लखीसराय: पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
लखीसराय शहर के पुरानी बाजार रिलायंस क्लब परिसर में रविवार की पूर्वाह्न 10:00 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर के आयोजन को लेकर शहरी क्षेत्र से काफी संख्या में वृद्ध महिला एवं पुरुष अपनी स्वास्थ्य संबंधित जांच को लेकर पहुंचे। जहां शिविर में उच्च रक्तचाप एवं आंखों से संबंधित बीमारी जांच कर दवा का वितरण किया गया।