पानसेमल: वन पट्टे जारी करने की मांग को लेकर जय आदिवासी दलित संगठन ने जनपद पंचायत में ज्ञापन सौंपा, रैली निकाली
पानसेमल जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय में अपनी समस्याओं समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।दरअसल जय आदिवासी दलित संगठन द्वारा ग्राम मालकातर स्थित आंगनवाड़ी में बाउंड्रीवाल निर्माण,विद्यालय भवन निर्माण सहित वन पट्टे जारी करने व अन्य मांगो के निराकरण की मांग की है।कृष्ण मंदिर के निकट एकत्रित होकर संगठन द्वारा नारेबाजी कर पहुंचे हैं।