पानसेमल क्षेत्र के जलगोन के निकट जलेश्वर महादेव मंदिर पर करीब 50 वर्षों से महाशिवरात्रि के अवसर पर भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ है।रविवार रात्रि भजन कीर्तन के बाद आज सोमवार को भोजन प्रसादी बनाई गई भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया।महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया था।जलेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के सदस्यों सहित अन्य शामिल हुए।