ग्राम भील आमदा में श्मशान जाने वाला मार्ग टूट गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। पिछले वर्ष ही इस मार्ग का निर्माण किया गया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि श्मशान जाने वाले मार्ग को सुधारने के साथ ही अधूरे श्मशान का निर्माण भी पूरा किया जाए ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि ग्राम सहित आसपास के फलिया में करीब 400 परिवार निवास करते हैं जो परेशान हैं।