पानसेमल: पानसेमल में सड़क हादसों में 2 दर्जन से अधिक घायल, 3 माह की बच्ची की मौत, गंभीर घायल रेफर
पानसेमल थाना क्षेत्र में लगातार सड़क हादसों का दौर चल रहा,अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 25 से 30 लोग घायल हुए जबकि एक 3 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। गत रात्रि को खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर हुए सड़क हादसे में 36 वर्ष निलेश कटारे को गंभीर चोंट आई जिनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें रेफर किया है।पानसेमल क्षेत्र में लगातार हादसों का दौर चल रहा है।