पाली: ग्राम सिमरधा निवासी महिला का आरोप नामजद युवकों की वजह से बेटी का विद्यालय जाना हो रहा मुश्किल, की कार्यवाही की मांग
Pali, Lalitpur | Aug 13, 2024 थाना पाली अंतर्गत ग्राम सिमरधा निवासी महिला ने महिला थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी बेटी कक्षा नौवीं की छात्रा है। परंतु कुछ नामजद युवको द्वारा की जा रही छेड़छाड़ की वजह से वह विद्यालय नहीं जा पा रही है। उसने उक्त संबंध में मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है।