पाली: भौंता निवासी ग्रामीणों का आरोप गांव का प्रावि खुल रहा कागजों में, बच्चों के जीवन से खिलवाड़, एसडीएम पाली से की शिकायत
Pali, Lalitpur | Aug 12, 2024 ग्राम भौंता निवासी ग्रामीणों ने एसडीएम पाली को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उनके गांव का प्राथमिक विद्यालय कागजों में संचालित हो रहा है। जिसके चलते बच्चों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। उन्होंने उक्त के संबंध में उप जिलाधिकारी पाली सानिया से मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही सुनिश्चित कराए जाने की मांग की।