पाली: पाली स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में समाजसेवियों द्वारा आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का एसडीएम ने किया उद्घाटन
Pali, Lalitpur | Aug 11, 2024 पाली स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में समाजसेवियों द्वारा आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का एसडीएम पाली सैय्यद सानिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने स्वयं रक्तदान करते हुए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कैंप में कुल 38 लोगों ने लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर टीम द्वारा सम्मानित किया गया।