पाली: ग्राम सिमरधा निवासी शिकायतकर्ता ने गांव के राशन विक्रेता पर लगाए मनमानी बरतने के आरोप, एसडीएम से की शिकायत
Pali, Lalitpur | Aug 12, 2024 ग्राम सिमरधा निवासी शिकायतकर्ता ने SDM पाली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में राशन विक्रेता द्वारा मनमानी एवं घटतौली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त राशन विक्रेता प्रत्येक राशन कार्ड धारक से ₹10 प्रति यूनिट के हिसाब से पैसे वसूल रहा है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की।