दूनी: राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर 'गैर मुमकिन पहाड़ी' से अतिक्रमण हटाने के नोटिस के विरोध में ग्रामीणों ने किया धरना
Duni, Tonk | Aug 22, 2026 राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर 'गैर मुमकिन पहाड़ी' से अतिक्रमण हटाने के नोटिस के विरोध में शनिवार को घाड़ गांव में दर्जनों परिवारों और महिलाओं ने धरना दिया। ग्रामीण मुख्य बाजार में स्थित याचिकाकर्ता के घर के बाहर अपने घरेलू सामान, लकड़ियां और बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गए और प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी मांगें सुनने की गुहार लगाई।