"दशकों पुरानी मांग पूरी हुई , पाठा क्षेत्र की बेटियां भी पढ़ेंगी और आगे बढ़ेगी " - अनुज हनुमत
मानिकपुर बालिका इंटर कॉलेज की खंडहर में तब्दील बिल्डिंग के निर्माण हेतु लगभग 5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं ।
राजापुर बालिका इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार के लिए भी सरकार ने करोड़ो रुपए धनराशि आवंटित कर दी है ।
युवा पत्रकार और समाजसेवी अनुज हनुमत ने जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग का धन्यवाद ज्ञापित किया । उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत तौर पर एक दशक से इस विषय के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे संवेदनशीलता के साथ डीएम महोदय ने विषय को शासन तक पहुंचाया और सफलता प्राप्त की । क्षेत्र की बेटियां अब तेजी से पढ़ेगी और आगे बढ़ेगी। क्योंकि पुरानी बिल्डिंग खंडहर जैसी हो गई थी और व्यवस्थाएं बहुत खराब थी । जो नई बिल्डिंग बनाई गई वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई । अब आस जगी है कि आगे अच्छा कार्य होगा
#चित्रकूट