चित्रकूट
बाढ़ और आफत के बीच पाठा और राजापुर क्षेत्रवासियो के लिए ख़ुशी की लहर, शिक्षा को और मज़बूती देने के लिए ज़िलाधिकारी पुलकित गर्ग की मेहनत लाई रंग, ज़माने से अधूरे पड़े रहे राजकीय बालिका विद्यालय राजापुर और मानिकपुर को पूर्ण निर्माण किए जाने की मिली इजाज़त, वर्ष 2008-09 में स्वीकृति मिली थी लेकिन किन्हीं कारणों से निर्माण कार्य रुक हुआ था जिसके लिए डीएम ने शासन स्तर पर पैरवी करवाते हुए पुनः कार्य पूर्ण करवाने की इजाज़त पा ली है, जीजीआईसी राजापुर के अधूरे प्रांगण में पहुंचकर डीएम पुलकित गर्ग ने ख़ुशी से साझा करते हुए इस ख़बर को आम जनमानस को अवगत करवाया है, उन्होंने बताया कि जीजीआइसी राजापुर के लिए 4.11 करोड़ और जीजीआईसी मानिकपुर के लिए 5.55 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है, डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि महज़ 9 महीने की अवधि में यह विद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा और छात्राओं को पठन पाठन के लिए समर्पित कर दिया जायेगा, आपको बता दें कि इन दोनों विद्यालयों को यूपीपीसीएल कंपनी ने पूर्व में अधूरा छोड़ दिया जिसकी अब निर्माण कार्य की ज़िम्मेदारी आवास विकास को सौंपी गई है।
Manikpur, Chitrakoot | Sep 3, 2026