शाजापुर: शाजापुर में नगर पालिका की टीम ने काटे अवैध नल कनेक्शन, जलकर नही देने वाले लोगों पर भी कार्रवाई
शाजापुर में रविवार को नगरपालिका की टीम घर-घर जाकर नलों की बकाया रकम की वसूली की। इसी दाैरान अवैध नल कनेक्शन पाए जाने पर नल कनेक्शन भी काटे गए। टीम द्वारा अभियान के तहत करीब एक दर्जन नल कनेक्शन काटे हैं। नगरपालिका ने टीम बनाकर शहर के सभी वार्डों में वसूली अभियान शुरू किया है। रविवार को नगर पालिका टीम ने शहर के कई वार्ड में पहुंचकर नल कनेक्शन काटने का काम किया