शाजापुर: शाजापुर जिले में विद्यार्थियों का नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह में एक साथ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण आयोजित किया जाएगा
प्रारंभिक शिक्षा में बच्चों के उपलब्धि स्तर का जायजा लेने के लिए कक्षा 3, 6 एवं 9 के विद्यार्थियों का पूरे देश में नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह में एक साथ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण आयोजित किया जाएगा। डीपीसी राजेंद्र शिप्रे ने बताया कि संपूर्ण शाजापुर जिले के सभी विद्यालयो में उक्त कक्षा के विद्यार्थियो को शिक्षण के पश्चात साप्ताहिक टेस्ट लिए जा रहे हैं।