शाजापुर: लगातार हो रही बारिश से बढ़ा शाजापुर चीलर बांध का जलस्तर
मानसून के सक्रिय होने के बाद से ही आसमान पर डेरा जमाए काले बदरा लगातार रूक-रूककर बरस रहे हैं और इसीके चलते रविवार को भी दिनभर बारिश का दौर जारी रहा और इस बारिश के कारण चीलर बांध का जल स्तर बढक़र 17 फीट 3 ईंच हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आसमान से बारिश के बरसने का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। खबर लिखे जाने तक झमाझम बारिश का दौर जारी था।