शाजापुर: किला रोड स्थित एक मकान में युवती को बंधक बनाकर रेप करने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक को दिया नोटिस, मांगा जवाब
शाजापुर में 11 अगस्त को किलारोड पर हुए कांड को लेकर पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने मामले को लेकर किलारोड में जिस मकान में यह सब चल रहा था, उसके मालिक को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब संतोषप्रद न होने पर मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।