शाजापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में दिख रही रौनक श्री कृष्ण के आकर्षक श्रंगार को लेकर सामग्री की सजी दुकानें
श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। बाजारों में जगह-जगह भगवान श्री कृष्ण की पोशाखो और साज-सज्जा के अन्य उत्पादों की दुकानें सजी हैं।इस बार भगवान श्री कृष्ण के मोर मुकुट के साथ ही कई तरह की रंग बिरंगी पगड़ी को पंसद किया जा रहा है।घरों और मंदिरों में पर्व की तैयारियां जोरों पर है।