उज्जैन: विश्व के प्रथम करवा चौथ माता मंदिर जीवना खेड़ी में उमड़ी सुहागिनों की भीड़, अखंड सौभाग्य के लिए की विशेष पूजा-अर्चना
करवा चौथ के पावन पर्व पर उज्जैन के ग्राम जीवना खेड़ी स्थित प्रसिद्ध करवा चौथ माता मंदिर में सुहागिन महिलाओं की भारी आस्था देखने को मिली। मान्यता के अनुसार इसे विश्व का प्रथम करवा चौथ माता मंदिर माना जाता है, जहां विधिवत पूजन-अर्चन करने से अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा, जहां दूर-दराज से पहुंची महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता के दर्शन कर परिवार के सुख-समृद्धि व आरोग्य की मंगलकामना की।
#UjjainNews #KarwaChauth #JeevnaKhedi #KarwaChauthMataMandir